Wednesday, May 15, 2024

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फिरोजाबाद। एसओजी एवं थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनका आपराधिक इतिहास है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम बीती देर रात संयुक्त रूप से बिल्टीगढ़ बाईपास पुल से खैरगढ़ रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी खैरगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिये। टीमों ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीमों द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश शिवा पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला धरम थाना करहल जनपद मैनपुरी के बायें पैर में गोली लग गयी। जिसे घायल अवस्था में व उसके साथी शिवम पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त शिवा को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शातिर अपराधी है। इसका आपराधिक इतिहास है। बरामद बाइक चोरी की है। गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय