Wednesday, May 15, 2024

गुजरात: अमरेली जिले में 24 घंटे में भूकंप के 3 झटके, एक महीने 12 बार धरती कांपने से लोगों में दहशत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अहमदाबाद/अमरेली। अमरेली जिले में दो महीने से लोग भूकंप की दहशत के बीच जीने को विवश हैं। पिछले 24 घंटे में यहां भूकंप के 3 झटकों ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है।

खासकर साबरकुंडला मीतीयाला क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी दिन में मीतीयाला समेत आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। साबरकुंडला के मीताणा, साकरपडा, धजडी समेत गांवों में भूकंप आया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अमरेली जिले में 23 फरवरी को सुबह 9 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद मीतीयाला के समीप रात्रि 11.35 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। शुक्रवार सुबह 11.50 बजे मीतीयाला में ही 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। प्रशासन ने इस क्षेत्र के लोगों को भूकंप को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भूकंप के दौरान अपने और परिवार के बचाव के लिए जरूरी उपायों से अवगत कराया गया है।

फरवरी 2023 के दौरान आए भूकंप के झटके

2 फरवरी सुबह 10.47 बजे, अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 42 किमी 2.8 तीव्रता। 4 फरवरी सुबह 7.51 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.2 तीव्रता। 6 फरवरी सुबह 9.10 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.2 तीव्रता। 19 फरवरी सुबह 11.54 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 2.8 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.10 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 1.1 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.37 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 46 किमी 1.9 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.57 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 2.2 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.31 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 45 किमी 2.4 तीव्रता। 23 फरवरी सुबह 9.06 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 3.1 तीव्रता। 23 फरवरी सुबह 11.35 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 3.4 तीव्रता। 24 फरवरी सुबह 11.50 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.1 तीव्रता।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय