Tuesday, May 20, 2025

गाजियाबाद में नालों की सफाई में बाधा बन रहे हैं रैंप और अवैध निर्माण, पटेल नगर में चला अभियान

गाजियाबाद। आने के बाद गाजियाबाद नगर निगम नालों की सफाई अभियान में जुटा हुआ है। मशीनों के माध्यम से नालों की सफाई का कार्य जारी है। लॉन्ग बूम पोकलेन के माध्यम से पार्षदों द्वारा बताए स्थान पर सफाई का कार्य चल रहा है। नालों के साथ पुलिया की सफाई भी जारी है। नालों की सफाई में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण तथा रैंप को तोड़कर अब सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर जोनल प्रभारी अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करा रहे हैं। वीरवार को वार्ड संख्या 15 चरण सिंह कॉलोनी विजयनगर का नाला साफ कराया गया। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर गोविंदपुरम जाने वाले नाले की सफाई कवि नगर जोन अंतर्गत कराई गई। इसी क्रम में सिटी जोन के अंतर्गत जल भराव की समस्या का समाधान करते हुए पटेल नगर सेकंड वार्ड संख्या 9 ई ब्लॉक जीडीए मार्केट में कार्य कराया गया।

 

 

दुकानों के बाहर बने हुए रैंप तथा अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। उसके बाद नालों की सफाई की गई। क्षेत्रवासियों को जल भराव की समस्या का समाधान किया गया। निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नालों की सफाई हेतु हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण की सरहाना की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय