Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में सडक पार कर रहे दो युवकों को पीछे से बस ने मारी टक्कर,एक मौत, दूसरा घायल

सहारनपुर (नानौता)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को पैदल पार कर रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बारात की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मोहनलाल पुत्र जयवीर सिंह अपने साथी सचिन मलिक 34 पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी बीच नानौता से सहारनपुर की ओर जा रही एक बारात की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन मलिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार नागर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय