Wednesday, July 3, 2024

राजस्थान में विषाक्त भोजन से तीन लोगों की मौत, 35 से अधिक बीमार

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के सावन क्यारा  गांव में विषाक्त भोजन खाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 35 से अधिक बीमार हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को गांव में चतरू की शादी समारोह में भोज आयोजित किया गया। मध्य रात्रि के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई, लेकिन सुबह लगभग पांच बजे से की लोगों की तबीयत बिगड़ी और एक.एक कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मसरू और बाबू तथा महिला अमिया की मौत हो गयी। करीब तीन दर्जन लोगों को का उपचार चल रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने भी अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की जानकारी ली। श्री खराडी ने बीमार लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय