नोएडा। दो किशोरियों को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में नोएडा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना फेस-दो पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी और इसके साथियों ने जमानत करवाने के लिए नाबालिग किशोरी का बालिग होने का फर्जी दस्तावेज बनाकर कोर्ट में पेश किया था। इसके कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था।
https://royalbulletin.in/the-truck-of-the-tractor-trolley-truck-in-muzaffarnagar-was-the-truck-of-the-district-president-of-the-young-janata-dal/308419
थाना फेस-दो प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज अनुज कुमार पाल पुत्र महेश चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह जनपद कन्नौज का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले पुलिस ने पर पूर्व में अनिल पाल व लालू को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अनुज ने वर्ष 2023 में किशोरी को अगवा किया था। इसके अन्य साथी अनिल, लालू आदि ने फर्जी दस्तावेज बनाकर किशोरी को नाबालिक से बालिक दिखा दिया तथा अनुज की कोर्ट से जमानत करवा लिया। बाद में जांच में पता चला कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर किशोरी को अगवा करने के मामले में जमानत प्राप्त की थी। इसी बीच आरोपी ने पुनः किशोरी को अगवा कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस- दो पुलिस ने 27 फरवरी को अनिल और लालू को गिरफ्तार किया था। अनुज पाल तभी से फरार चल रहा था। आज इसे गिरफ्तार किया गया है।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-meeting-in-the-peace-committee-meeting-in-muzaffarnagar-muslims-are-ready-to-offer-prayers/308410
इसके अलावा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक किशोरी को अगवाकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र मे रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने लापता किशोरी को सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से खोज निकाला है। उन्होंने बताया कि किशोरी को अगवा करने के आरोपी अंकित पुत्र महेंद्र उम्र 19 वर्ष को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। वह चोटपुर कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।