Monday, March 10, 2025

नोएडा में अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप विजेता पार्श्वी चोपड़ा को जोरदार स्वागत

नोएडा। नोएडा में अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य पार्श्वी चोपड़ा का गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर पहुंचने पर जोरदार किया गया। उनके पिता गौरव चोपड़ा ने बताया कि परी चौक पर पार्श्वी का शहर के लोगों ने स्वागत किया। वहां से शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से उनके परिजनों ने उन्हें अपने साथ लिया तथा उन्हें लेकर गौतम बुद्धनगर के लिए रवाना हुए।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के प्लूमेरिया एस्टेट गार्डन सोसायटी में रहने वाली पार्श्वी चोपड़ा अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप में विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही और उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय