Saturday, April 27, 2024

यूपी में नई स्क्रेपिंग पॉलिसी के तहत निगम की 1500 पुरानी बसें होंगी नीलाम, किया गया फ्लीट से अलग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रविवार को बताया कि परिवहन निगम की 1500 पुरानी बसों को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक इन 1500 पुरानी बसों को फ्लीट से नीलामी हेतु अलग कर दिया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की नई स्क्रेपिंग पॉलिसी के अन्तरर्गत 247 बसें 15 वर्ष या अधिक की थीं, उन्हें भी नीलाम करने के लिए फ्लीट से अलग किया जा चुका है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम द्वारा यह 15 वर्ष या अधिक की बसें भारत सरकार की नोडल संस्था मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कारपोरेशन द्वारा नीलाम किया जायेगा। स्क्रेपिंग सेंटर में नीलाम की जाने वाली बस प्राप्त होने के उपरांत सर्टिफिकेट ऑफ डिपाजिट मिलेगा, जिसको प्रस्तुत करने पर परिवहन निगम या अन्य किसी राजकीय संस्था या अन्य वाहन स्वामियों जिसके वाहन नीलाम हो रहे हैं, को नई बस या वाहन क्रय करने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस स्क्रेपिंग पॉलिसी से सर्कुलर अर्थव्यवस्था को विकास की गति मिलेगी। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय