Saturday, May 10, 2025

दिल्ली-देहरादून के लिए आज से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ रहेंगे स्टॉपेज

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को मिलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 मई को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बुधवार को केन्द्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आधुनिक भारत के सशक्त प्रतीक वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यातायात की सुगमता के लिए 25 मई गुरुवार का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब दिल्ली से देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। चंद घंटों में देहरादून से दिल्ली तक का सफर हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह आधुनिक विकास के साथ-साथ समय की बचत का केंद्र सरकार का एक नायाब तोहफा है। उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा मिल रही है। यह ट्रेन विश्व स्तरीय सुविधाओं एवं अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस निश्चिततौर पर देव भूमि उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

जानकारी के अनुसार यह ट्रेन देहरादून से 7 बजे सुबह रवाना होगी और 11:30 बजे दिन में आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह से आनंद विहार से यह ट्रेन 5:50 बजे शाम को चलेगी और 10:20 बजे रात को देहरादून पहुंचेगी। इस ट्रेन के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और आनंद विहार (नई दिल्ली) इसके स्टापेज रहेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय