Friday, April 25, 2025

दिल्ली से आगरा के लिए इस दिन से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 2 घंटे से कम में पूरा होगा सफर

मथुरा। देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत का तीसरा टायल रन मंगलवार को आगरा कैंट से दिल्ली के बीच 160 की गति पर किया गया। ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर गुजरी। आगरा से मथुरा की दूरी मात्र 35 मिनट में तय कर ली। इस दौरान जंक्शन और उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि वंदे भारत का ट्रायल होने से भविष्य में आगरा दिल्ली रूट पर इसको चलाने की उम्मीद है।

दिल्ली से भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। एक अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर 3:05 बजे ट्रेन आगरा से दिल्ली के लिए रवाना की गई। आगरा-दिल्ली ट्रैक 160 किमी स्पीड के लिए सही है। ऐसे में यहां पर ट्रायल कर ट्रेन की फिजीविलिटी परखी जा रही है। ट्रायल रन ट्रेन आगरा से करीब पौने दो घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद निजामुद्दीन से शाम सात बजे आगरा वापस आएगी। जंक्शन रेलवे स्टेशन को ट्रेन ने 3:40 बजे क्रॉस किया। कॉशन होने के कारण जंक्शन से ट्रेन 50 की गति से गुजरी, आउटर सिग्नल क्रॉस करने के पांच मिनट बाद ही ट्रेन 160 की गति पर दौड़ने लगी।

01 अप्रैल से दिल्ली से भोपाल तक चलेगी ट्रेन
आने वाले एक अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन का दिल्ली से भोपाल आवागमन शुरू हो जाएगा। रेलमंत्री दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। यह ट्रेन 162 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी। यह देश की सबसे फास्ट ट्रेन होगी।

[irp cats=”24”]

आगरा में तीसरी बार हुआ ट्रायल
आगरा में वंदे भारत का तीसरी बार ट्रायल हुआ है। इससे पहले गतिमान एक्सप्रेस इस रूट पर चलाई जा रही है। पर्यटन हब होने के कारण इस रूट पर वंदे भारत का चलना लगभग तय माना जा रहा है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल बिलकुल सफल रहा है। आगरा दिल्ली ट्रेन रूट वंदे भारत को चलाने के लिए सक्षम रूट है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय