Saturday, April 26, 2025

मोटर साइकिल पर सवार परिवार को वाहन ने रौंदा, महिला की मौके मौत

ग्वालियर। फेरा करने के बाद मोटर साइकिल से घर लौट रहे मां बेटे और ताई का रास्ते में मौत से सामना हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ताई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शिवपुरी सुभाषपुरा के ग्राम बारा निवासी रवि अपनी मां कस्तूरी बाई और ताई धनंतीबाई के साथ मोटर साइकिल से ग्वालियर फेरा करने के लिए आया था। तीनों लोग फेरा करने के बाद गुरुवार की दोपहर के समय वापस घर लौट रहे थे। तीनों लोग पनिहार थाना क्षेत्र स्थित बेला की वाबड़ी के पास पहुंचे ही थे तभी उनको चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि रवि और उसकी मां ताई हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और वाहन उनको रौंदता हुआ निकल गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। धनंतीबाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवि व कस्तूरीबाई की हालत नाजुक बनी हुई है। पनिहार थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान का कहना है कि तीनों लोग एक मोटर साइकिल पर जा रहे थे। उनको टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया बताया गया है। आरोपी चालक गाड़ी को लेकर मौके सेफरार हो गया है। पुलिस ने फिलहाल घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय