Tuesday, April 29, 2025

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी के बाद सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबईलॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट नामक आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही सलमान खान के आवास के बाहर डेल्टा और रिजर्व नामक दो अतिरिक्त वाहन पुलिस जवानों सहित खड़े कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह एक बुर्खाधारी महिला ने सलमान खान के पिता सलीम खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी थी। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने धमकी देने वाली महिला और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह तीन दिन पहले सलमान खान के काफिले का पीछा करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाले आरोपितों ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस और उसके आसपास की टोह ली थी। इन सब घटनाओं को देखते हुए गुरुवार शाम को सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान को पहले से ही जेड प्लस स्तर की पुलिस सुरक्षा दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय