Thursday, April 24, 2025

बिहार में पिस्तौल वाली लड़की के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

गोपालगंज। बिहार में पुलिस के एक जवान को हाथ में पिस्तौल लिए हुए लड़की के साथ तस्वीर लेना महंगा पड़ गया। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के जवान को लाइन हाजिर कर दिया।

दरअसल, यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक सिपाही और पिस्तौल लिए एक लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हुई। वायरल फोटो में लड़की ने हाथ में पुलिस की पिस्तौल लेकर सेल्फी ली है। लड़की के साथ में एक सिपाही भी नजर आया, जिसकी पहचान नगर थाने में सीआइटी टीम में तैनात अनिल यादव के रूप में की गई। लड़की भी स्थानीय बताई जा रही है।

इधर, जब वायरल तस्वीर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के संज्ञान में आया, तब उन्होंने सिपाही यादव को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए। बताया जाता है कि इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय