Tuesday, May 20, 2025

विकास अरोड़ा गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त, कला रामचंद्रन अब एडीजीपी प्रशासन होंगी

गुरुग्राम । 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार अरोड़ा गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त होंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरोड़ा निवर्तमान पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन का स्थान लेंगे, जो अब एडीजीपी प्रशासन होंगी।

सरकार ने सोमवार को 20 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किए।

अरोड़ा इससे पहले फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।

अरोड़ा इससे भी पहले भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा, झज्जर, यमुनानगर और हिसार में एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वह गुरुग्राम के डीसीपी (ईस्ट), एसपी ट्रैफिक, करनाल भी रह चुके हैं।

वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी काम कर चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय