Saturday, April 26, 2025

समृद्ध भारत बनाने के लिए मतदान करें : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतयी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने चौथे चरण के मतदाताओं से अपील की है कि वह समृद्ध भारत व विकसित भारत बनाने के लिए मतदान करें। प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भारतीय विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं समृद्ध भारत व विकसित भारत बनाने के लिए अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

 

पहले मतदान फिर जलपान। याद रहे मतदान आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। इसलिए मतदान अवश्य करें। पहले मतदान फिर जलपान। लोकतंत्र के महापर्व का आज चौथा चरण है।

[irp cats=”24”]

 

आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। शाम को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इससे पहले वह मीरजापुर जाकर एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के नामांकन में शामिल होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय