Monday, April 29, 2024

छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रायपुर। छत्तीसगढ में पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। इस चरण में लगभग 41 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 10 पर सात बजे और 10 पर आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, इनमें 198 पुरुष तथा 25 महिला हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रथम चरण के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाताओं में 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुुुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय