Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी दबोचा

सहारनपुर। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के वांछित चल रहे आरोपी थाना नागल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

गौरतलब रहे कि 13 दिसम्बर को एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना नागल पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना में नाबालिग लडकी को भगाने वाला अभियुक्त मनोज पुत्र रूप सिंह निवासी हरेवाली थाना शेरपुर जिला बिजनौर का नाम प्रकाश मे आया था। थाना नागल पुलिस ने आज अभियुक्त मनोज पुत्र रूप सिंह निवासी हरेवाली थाना शेरपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।

 

पीड़िता को पूर्व मे ही बरामद कर पीडिता के बयानो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 376 भादवि पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी, उपनिरीक्षक असगर अली व कांस्टेबल रणपाल सिंह शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय