Wednesday, March 22, 2023

दिल्ली: होली पर रंग लगाने के बहाने जापानी महिला के साथ घिनौनी हरकत, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। होली के दिन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़को का ग्रुप ‘होली है’ चिल्लाते हुए जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं। वहीं एक लड़के उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच महिला वहां से निकलने के लिए ‘बाय बाय’ कह रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में एक ट्वीट आया है जिसमें होली का एक वीडियो है। इसमें कुछ लोग एक विदेशी महिला नागरिक पर रंग लगाते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

अधिकारी ने कहा, युवक की हरकत से महिला असहज महसूस कर रही है। उक्त ट्वीट के साथ संलग्न वीडियो को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। हमने वीडियो का संज्ञान लिया है। आवश्यक विवरण का पता लगाने के लिए वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, वीडियो में देखे गए स्थलों के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह पहाड़गंज से संबंधित है। हालांकि, यह सत्यापित किया जा रहा है कि ऐसी कोई घटना उस क्षेत्र में हुई थी या ये वीडियो पुराना है। हालांकि, पहाड़गंज थाने में किसी भी विदेशी के साथ दुर्व्यवहार की कोई शिकायत या फोन कॉल प्राप्त नहीं हुई है।

- Advertisement -

अधिकारी ने कहा, जापानी दूतावास को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें लड़की की पहचान या घटना के बारे में कोई अन्य विवरण स्थापित करने में मदद के लिए अनुरोध किया गया है। पहाड़गंज थाने के एसएचओ को क्षेत्र में रहने वाले जापानी लोगों का विवरण एकत्र करने और वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, घटना और विवरण सत्यापित हो जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय