Saturday, April 26, 2025

यूपी में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ अगले 5 दिन बारिश होने की संभावना

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के मध्य आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 01 दिसम्बर को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कानपुर में 2.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। गुरुवार शाम यह जानकारी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के आस—पास गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 92 प्रतिशत रहा और न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत रहा। हवा की औसत गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा का रुख दक्षिण पूर्व रही और कानपुर 2.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

देश भर में मौसम प्रणाली
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर पर एक स्पष्ट निम्न दबाव 30 नवंबर की शाम तक एक दबाव में बदल सकता है।

[irp cats=”24”]

इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 02 नवंबर के आसपास बंगाल के. एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व अरब सागर से केरल होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान पर है, और दूसरा उत्तरी बांग्लादेश पर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय