Sunday, May 18, 2025

अलग राज्य बनने से पश्चिमी यूपी को होगा फायदा, बनेगा एम्स व आईआईटीः संजीव बालियान

 

मुजफ्फरनगर। मेरठ में कल हुए जाट संसद में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य घोषित करने की मांग को उठाया था जिसके बाद आज रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजीव बालियान पश्चिमी यूपी को अलग राज्य करने की मांग पर अडिग नजर आये। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने पर पश्चिमी यूपी को बहुत से फायदे होंगे एम्स बनेगा, आईआईटी बनेगी, जनता को अलग राज्य के फायदे ही फायदे हैं।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि अलग राज्य सब चाहते है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग प्रदेश बने क्योंकि हाई कोर्ट हमसे दूर है, राजधानी हमसे दूर है !

उन्होंने कहा कि एम्स जैसी सुविधाए हर प्रदेश में दी जाए। हर प्रदेश में एक आईआईटी खुले। अगर अलग प्रदेश बनेगा एम्स भी मिलेगा आपको आईआईटी भी मिल सकती है जो छोटे प्रदेश है जैसे उत्तराखंड है वहां एम्स भी है बाकी सब चीज हैं जबकि हमारे यहां नहीं है जितने हमारे दो जिला की आबादी है इतनी उत्तराखंड की है। उन्होंने कहा कि अलग से राज्य बनाने की मांग जनता की आवाज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय