Sunday, April 27, 2025

भगवान श्रीराम जब बुलाएंगे तो अयोध्या जाने से भाजपा भी नहीं रोक पाएगी : अखिलेश

बलिया । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि धर्म राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जिसके पास निमंत्रण होगा अयोध्या वही जाएगा। मेरा कहना है कि भगवान जब बुलाएंगे तो भाजपा भी नहीं रोक पाएगी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलकर संवेदना जताने आए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपका और हमारा जब मन करेगा भगवान के दर्शन का तो कोई रोक पायेगा ? मेरा सवाल यह है कि भाजपा कैसे तय कर सकती है कि किसको बुलाना है किसको नहीं बुलाना है।

ये बुलावा भगवान श्रीराम की तरफ से नहीं है, यह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जीरो टॉलरेंस का नारा इसलिए है कि गरीब समझ ही न पाएं। इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री आवास के सामने न्याय के लिए आईं कई बेटियों ने आत्मदाह कर लिया।

[irp cats=”24”]

आगे उन्होंने कहा कि, प्राइमरी और इंटर कॉलेजों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। पाॅलीटेक्निक में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या कम हो रही है। आखिरकार ये देश को कहां ले जा रहे हैं। अमेजॉन जैसी कंपनियों में रोजगार है। सरकारों को आइडियोलॉजी में बदलाव करना चाहिए जो नहीं हो रहा है। इसलिए बेरोजगारी बढ़ी है।

शिक्षा में गुणवत्ता नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर बलिया में सपा सरकार में विश्वविद्यालय दिया गया। जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार की है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बुलडोजर की नहीं बाबा साहब के बनाए हुए संविधान की जरूरत है। उसी के तहत न्याय मिलेगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव एप के मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर कहा कि भाजपा के लोग किसी को भी फंसा सकते हैं।

सूर्य के उत्तरायण में आने के बाद गठबंधन को लेकर फैसला ले लेंगे। सीट शेयरिंग का फैसला समाजवादी पार्टी और दलों को लेकर लेगी। जहां तक गठबंधन का सवाल है, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साथ है। हमारे लिए मुख्य यह है कि भाजपा हारे। कौन किस पद पर बैठेगा, यह मुख्य नहीं है। हालांकि, कभी कभी कम सीट वाले भी प्रधानमंत्री बनते हैं। यह बलिया से बेहतर  कोई नहीं जानता। गठबंधन में कौन कहां लड़ेगा, यह जल्द तय हो जाएगा। हम यूपी से बाहर लोकसभा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, अभी इस पर विचार नहीं हो रहा है। न केवल यूपी बल्कि पूरे देश की जनता भाजपा को हटाना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस की यात्रा है। कहा कि यात्रा से पहले टिकट का बंटवारा हो जाता तो गठबंधन के सभी दल शामिल होते।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार का जिक्र करते हुए बोले, यात्रा हो अच्छी बात है। उम्मीद करते हैं कि जिन प्रदेशों से होकर यात्रा गुजरने वाली है,वहां सीटों का बंटवारा हो जाएगा। कहा कि सभी दल चाहते हैं कि यात्रा से पहले टिकट बंटवारा हो। सीट बंटवारा हो तो यात्रा में भी बहुत से लोग अपने आप सहयोग करने निकल पड़ेंगे। क्योंकि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाला होगा पूरी जिम्मेदारी से वह साथ दिखाई देगा। अखिलेश यादव ने गाजीपुर के बसपा सांसद अफजल अंसारी को लेकर संकेत दिया कि वे गजीपुर से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने स्व राजमंगल यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कार्यकर्ता की तरह हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करते रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, नारद राय, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल व सुशील कुमार पांडेय कान्हजी आदि थे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय