Monday, May 5, 2025

मेरठ में मायके गई पत्नी तो पति ने खाना-पीना छोड़ा, थाने पहुंचा मामला

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने किराये के मकान पर रहने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने एक हफ्ते से खाना पीना छोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।

 

 

[irp cats=”24”]

लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी अनीश पुत्र हनीफ ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह लगभग एक साल पूर्व झारखंड निवासी युवती से हुई था। वह अपनी पत्नी को लेकर गांव में ही एक मकान में किराये पर रह रहा था। पीड़ित का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने किराये के मकान में रहने से इन्कार कर दिया था। पति के अनुसार लगभग सात माह पूर्व पत्नी झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद उसने कई बार अपनी पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन ससुराल वालों ने संपर्क नहीं कराया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेने के लिए झारखंड गया था।

 

आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। लगभग एक हफ्ते से पति ने पत्नी की याद में खाना पीना छोड़ दिया है। पति का कहना है कि जब तक उसकी पत्नी उसे नहीं मिल जाती वह खाना नहीं खाएगा। जिसको लेकर पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय