Sunday, April 13, 2025

अनमोल वचन

आज रंगों का पर्व होली है। यह पर्व खुशी और उत्साह का प्रतीक न केवल सभी को रंगों से खेलने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि आज की भागदौड भरी जिंदगी में परिवार और दोस्तों के साथ कुछ पल सुकून के साथ बिताने, हंसी ठिठौली करने का समय भी प्रदान करता है। जिसका आज के तनावपूर्ण वातावरण में मिलना दुर्लभ होता है। हमारे प्रत्येक त्यौहार, व्रत, परम्पराओं और मान्यताओं में एक विशेष संदेश निहित होता है। होली भी हमारे जीवन में रंगीनयत भरते हुए उसे खुशियों से सराबोर करती है और हमें खुलकर जीने का अहसास कराती है। यह पर्व हमें नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मकता को अपनाते हुए उसके संग उत्सव मनाने का संदेश देती है। यदि कुछ व्यक्तियों में अथवा कुछ परिवारों में कडुवाहट चल रही हो उनके लिए गिले शिकवे भुलाकर खुशियां बांटने का पर्व है होली। इसलिए मतभेद भुलाकर गले मिलने और अच्छे सम्बन्धों को मजबूत बनाने का यह पर्व हमें बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। जीवन में खुशियों के रंग घोलता यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पवित्र संदेश देता है। इस समय नई फसल भी आने वाली होती है, उससे भी कृषक वर्ग के साथ-साथ सम्पूर्ण समाज और देश में आशा का संचार होता है, जिससे पर्व की रंगनियत में और वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें :  अनमोल वचन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय