लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर एक महिला ने जहर खा लिया है। पुलिस ने उसे पकड़ा और जानकारी होने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
प्रारांभिक जानकारी के मुताबिक, जहर खाने वाली महिला का नाम उपमा, जो कानपुर की निवासी है। शुक्रवार की दोपहर को महिला संदिग्ध हालत में दिखी तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह हजरतगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान जानकारी हुई कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है।
[irp cats=”24”]
आनन-फानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे यह पूछताछ कर रही है कि किस वजह से उसने जहर खाया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने को राजी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।