Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में पति की मार से महिला की मौत, आरोपी के खिलाफ केस

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में पति की पिटाई से घायल हुई महिला संगीता (41) की मौत हो गई। मामले में पति राजीव कटेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

महिला के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि संगीता की मौत के मामले में पिता मुलायम सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान को फिर धमकी, लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

बता दें कि मूलरूप से मैनपुरी में रहने वाले राजीव कटेरिया पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को राजीव ने अपनी पत्नी संगीता के साथ मारपीट की। मारपीट में उनकी पत्नी खून से लथपथ हो गई थी। राजीव अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचा था। उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय