Thursday, May 1, 2025

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। एक महिला की संदिग्ध  परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव मकान में कमरे के अंदर पड़ा हुआ मिला।
महिला के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सुंदरपुर निवासी महिला बबली ठाकुर (60) के घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। महिला मकान में अकेली रहती थी। उसका बेटा अमन रुड़की में रहता है। जब महिला के घर काम करने के लिए मजदूर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट बंद था। मजदूर किसी तरह से गेट खोलकर अंदर गए, जहां कमरे में बबली का शव पड़ा मिला।
मजदूरों ने घटना कि सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी। सूचना पाकर महिला का बेटा अमन कुमार मौके पर पहुंचा और शव को अपने साथ लेकर रुड़की चला गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते जाते समय महिला के गले पर कुछ निशान दिखाई दिए। जिससे महिला की हत्या होने का शक हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। महिला का बेटा शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय