Monday, April 28, 2025

आगरा के ताजमहल के गुंबद पर महिला ने चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा,गिरफ्तार

आगरा आगरा के ताजमहल में दो दिन के अंदर गंगाजल चढ़ाने का दूसरा मामला सामने आया है। सावन के सोमवार पर महिला ने मुख्य गुंबद के ऊपर जल चढ़ाया। उसने भगवा कपड़ा भी लहराया। महिला ने दावा किया कि वह बोतल में गंगाजल लेकर गई थी। सूचना मिलते ही CISF ने महिला को पकड़ लिया।

महिला ने ताजमहल के अंदर भगवा चुनरी भी लहराई है। महिला ने जैसे ही भगवा रंग का कपड़ा ताजमहल पर लहराया तो उसे तुरंत सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

 

[irp cats=”24”]

दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ऊं का स्टीकर चिपकाया था और उस पर पानी के बोतल से जल चढ़ाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। युवकों ने दावा किया था कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय