Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में दिल्ली पुलिस में महिला उप निरीक्षक की कार में मारी टक्कर, हालत गंभीर

नोएडा। थाना सेक्टर-20 के सामने एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दिल्ली पुलिस में तैनात महिला उपनिरीक्षक की कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। इस मामले में पीड़िता के पति हेड कांस्टेबल हिमांशु शर्मा ने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में महिला उप निरीक्षक है। वह वहां से ड्यूटी करके सेक्टर 20 स्थित अपने स्टाफ क्वार्टर में आ रही थी।

थाना सेक्टर 20 के सामने कट पर वह अपना वाहन खड़ा करके कट पार करने के लिए इंतजार कर रही थी। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में पीड़ित की पत्नी कविता शर्मा को गंभीर चोट आई है।  उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय