Tuesday, April 22, 2025

दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर घटा, आईटीओ पर ट्रैफिक बहाल

नई दिल्ली। यमुना के जलस्‍तर में कमी आनेे के साथ राजधानी के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक आईटीओ पर यातायात सामान्य दिनों की तरह बहाल हो गया है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 205.71 मीटर पर पहुंच गया, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ा और 205.80 मीटर तक पहुंच गया था।

नदी के आसपास के इलाकों से भी पानी कम हो गया है और जो सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई थीं, उन पर यातायात फिर से शुरू हो रहा है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि आईटीओ पर यातायात एक बार फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईटीओ पर यातायात सामान्य हो गया है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि वज़ीराबाद जल उपचार पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को बधाई दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “वजीराबाद जल उपचार संयंत्र ने भी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है। अब सभी डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं। डीजेबी ने बहुत मेहनत की। डीजेबी को धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें :  दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 की इंडिगो की सभी उड़ानें टर्मिनल 1 से जाएंगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय