Sunday, May 19, 2024

योगी सरकार टिकैत परिवार पर हुई मेहरबान, किसान मसीहा का संघर्ष अब पढ़ाया जाएगा 8 वीं क्लास के कोर्स में !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। यूपी की योगी सरकार अब भाकियू और टिकैत परिवार पर मेहरबान नज़र आ रही है। उत्तर प्रदेश के पाठ्यक्रम में स्वर्गीय किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को शामिल किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष व किसान मसीहा के रूप में विख्यात रहे दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की उपलब्धियों व जीवनशैली को उत्तर प्रदेश बोर्ड की 8वीं की किताबों में पढाया जायेगा। किसान मसीहा के पाठ को नैतिक शिक्षा के चौथे अध्याय में शामिल किया गया है, जिसमें चौधरी टिकैत के जीवन संघर्ष की गाथा को छात्रों के समक्ष रखा जायेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय किसान यूनियन के सलाहकार व प्रवक्ता कमल मित्तल ने बताया कि किसान मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम से कक्षा 8 की नैतिक शिक्षा की पुस्तक में एक अध्याय जोडा गया है, जिसमें बाबा टिकैत के जीवन संघर्ष को छात्रों को पढाया जायेगा।

उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 8वीं की इस पुस्तक में बाबा टिकैत के जन्म से लेकर मृत्यु तक पूरी जीवन गाथा को फोटो समेत प्रकाशित किया गया है, जिसमें भाकियू की स्थापना से लेकर सभी बडे आंदोलनों को भी शामिल किया गया है।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष महात्मा टिकैत की जयंती पर उन्हें ट्वीट करके श्रद्धांजलि भी  देते है।  इस वर्ष भी 6 अक्टूबर को सीएम ने चौधरी टिकैत की जयंती पर उन्हें ये लिखकर याद किया था- गांव और किसान के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी भावना के अनुरूप अन्नदाता किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय