Wednesday, May 14, 2025

फैक्टरी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मेरठ में मौत

मेरठ/बागपत। बड़ौत में बर्तन फैक्टरी से घर लौट रहे युवक को बड़ौत-कोताना मार्ग पर मलकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। कर्मचारी को एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत मेें मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पर कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से परिजन गमगीन है।

 

मलकपुर निवासी मोनू (27) पुत्र राजकुमार एक बर्तन फैक्टरी मेें काम करता था। वह फैक्टरी से काम पूरा कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बड़ौत-कोताना मार्ग पर मलकपुर-बोहला मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे पुलिस ने राहगीरों की मदद से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना परिजनों को दी।

 

 

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मोनू को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां पर उपचार के दौरान माेनू की मौत हो गई। मोनू की मौत से परिजन गमगीन है। इस मामले में मृतक मोनू के भाई सोनू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय