Sunday, February 23, 2025

पत्नी की हत्या कर फरार युवक ने कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन पर कूदकर की आत्महत्या

गाजियाबाद। कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को एक 26 वर्षीय युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह युवक अपनी पत्नी की हत्या करके फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि मरने वाला युवक गौरव शर्मा था, जो आगरा की शीतला गली का रहने वाला था। रविवार की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी की गला काटकर हत्या हुई थी। घटना के बाद गौरव घर से निकला हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है।

आज गौरव शर्मा (30) ने कूदकर जान दे दी। सुबह 11 बजे कौशांबी पुलिस को घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में गौरव को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कौशांबी पुलिस की जांच में आया कि गौरव निजी कम्पनी में काम करता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय