Sunday, May 19, 2024

नोएडा में युवक ने की थी संविधान पर गलत टिप्पणी, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। इंस्टाग्राम आईडी से भारतीय संविधान को लेकर अपशब्दों के साथ गलत टिप्पणी का प्रयोग करने वाले एक युवक को थाना जारचा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना जारचा में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। ग्राम बिसाड़ा के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संविधान को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया।  थाना जारचा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रवि कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 नवंबर को पटादी गांव में संविधान दिवस मनाया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

संविधान दिवस को लेकर भानु उर्फ जयेश पुत्र प्रताप निवासी ग्राम बिसाड़ा ने गलत शब्दों का प्रयोग सोशल मीडिया पर किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज उक्त युवक को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय