Tuesday, May 7, 2024

मेरठ में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन टयूबवेलों से विद्युत मोटर और स्टार्टर उड़ाए

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमानुल्लापुर के जंगल में देर रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन ट्यूबवलों में कंबल कर विद्युत मोटर, स्टार्टर चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना कर लोट आई।

गांव अमानुलापुर निवासी भाजपा नेता मनोज चौधरी पुत्र रतिपाल और अन्य किसानों सेंसर पाल पुत्र जहान सिंह,राजीव पुत्र बृजपाल सिंह, अशोक पुत्र धर्मवीर,बलवीर पुत्र जहांन सिंह ,प्रहलाद पुत्र अभिराम, श्यामवीर पुत्र करतार सिंह के खेतो में स्थित नलकूपों पर लगे विद्युत मोटर वी स्टार्टर को बीती रात अज्ञात चोर कंबल वी गेट तोड़कर चोरी कर ले गए। जब किसान सुबह को अपने खेतों पर गए। तो वह यह देख दंग रह गए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लोट आई। किसानो का कहना है कि घटना की तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। किसानो का आरोप है। कि दस दिन पूर्व भी कई किसानो की नलकूपों से चोरी ने चोरी की थी। ओर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई। जिसके चलते चोरी ने बीती रात फिर से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है।  पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय