Sunday, April 27, 2025

मेरठ से सपा ने सीमा प्रधान को बनाया प्रत्याशी, लखनऊ से लड़ेंगी वंदना मिश्रा

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के 17 मेयर चुनाव के लिए 8 सीटों की पहली सूची जारी कर दी है।  लखनऊ से वंदना मिश्रा और मेरठ से सीमा प्रधान को प्रत्याशी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार देर रात आठ नगर निगमों के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सपा ने मेरठ से सरधना के विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। यहां से विधायक रफीक अंसारी भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। वहीं पार्टी ने गोरखपुर से काजल निषाद के नाम पर मुहर लगायी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक विज्ञप्ति में बताया  कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आठ नगर निगम के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। इनमें मेरठ से सीमा प्रधान, गोरखपुर से काजल निषाद, लखनऊ से बंदना मिश्रा, इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आलोप पांडेय को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

[irp cats=”24”]

मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी भी यहीं से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। आज दिन में पार्टी ने मेरठ के नेताओं को लखनऊ बुलाया था जहाँ सबसे राय करके सीमा प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी मेयर नहीं बन पाया था। पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश में सोलह नगर निगम में मेयर का चुनाव हुआ था, जिसमे बीजेपी ने 14 और दो बसपा ने जीते थे। इस बार समाजवादी पार्टी पूरी तैयारियों से चुनाव लड़ रही है और उसे उम्मीद है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं रहेगी। बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव चुनाव 2 चरणों में होंगे और इसके लिए वोटिंग 4 और 11 मई को होगी। इसके नतीजे 13 मई को आएंगे। इस दौरान 760 नगर निकायों का चुनाव होगा और 17 नगर निगम में मेयर का चुनाव होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय