Tuesday, April 22, 2025

अक्षय तृतीया पर चरण और सर्वांग दर्शन देंगे बांके बिहारी, चढ़ेगा 71 किलो चंदन, इतने बजे खुलेंगे पट

मथुरा। अक्षय तृतीय रविवार को जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज चंदनी रंग की पीतांबरी पोषाक व स्वर्ण-रजत बेशकीमती शृंगार धारण कर भक्तजनों को चरण दर्शन प्रदान करेंगे। वहीं सायंकालीन बेला में सर्वांग दर्शन देंगे। यह जानकारी शनिवार शाम मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने देते हुए बताया कि ठाकुर बांके बिहारी को 71 किलो चंदन अर्पित किया जाएगा, ठाकुरजी अलौकिक दर्शन भक्तों को देंगे।

मंदिर सेवायतों के अनुसार, ठाकुर बांकेबिहारी को 71 किलो चंदन अर्पित किया जाना है। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी का अलौकिक शृंगार किया जाता है। इस दिन बांकेबिहारी के पूरे शरीर पर चंदन का लेपन किया जाता है तो उनको धोती, सोने से बने आभूषण, हीरे जवाहरात से बने कान के कुंडल, मोर पंख लगा मुकुट धारण कराया जाता है। भोग में शीतल पदार्थ अर्पित किए जाएगे। वहीं प्रसाद में सत्तू के लड्डू, केसरिया छैना की खीर, खरबूज, ककड़ी, शर्बत के अलावा बादाम, काजू, पिस्ता, केशर, पोस्त, गुलकंद, कालीमिर्च और दूध से बनी स्पेशल ठंडाई अर्पित की जाएगी। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि विवाह योग्य युवती भगवान बांकेबिहारी को पायजेब अर्पित करती हैं तो उनको मनचाहा वर प्राप्त होता है। इसके अलावा बांकेबिहारी दो प्राण एक देह के रूप में दर्शन देते हैं और अक्षय तृतीया के दिन उनके चरण दर्शन होते हैं। इसलिए भक्त पायजेब उनके चरणों में अर्पित करते हैं।

दाऊजी महाराज के होंगे विशेष चरण दर्शन
अक्षय तृतीया पर दाऊजी महाराज के विशेष चरण दर्शन होंगे। वर्ष भर में एक बार यह विशेष चरण दर्शन होते हैं। चरण दर्शनों का श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। दर्शन के लिए भारी भीड़ मंदिर में उमड़ेगी। सत्तू का भोग प्रसाद लगेगा।

यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल- 21 से 27 अप्रैल 2025 तक

इतने बजे खुलेंगे पट
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह लगभग 7:45 बजे ठाकुरजी के पट खुलेंगे और भक्तों को अपने आराध्य के विशेष दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा। वहीं शाम को लगभग 5:30 बजे दर्शन खुलेंगे। अक्षय तृतीया पर शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगले नहीं सजेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय