Sunday, April 27, 2025

जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, खेत में लटका मिला शव

जालौन। आटा थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकले युवक ने फांसी लगाकर अपनी जा दे दी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

बता दें कि आटा थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र साहिल परिजनों से किसी बात लेकर गुस्सा हो गया और नाराज होकर घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार की देर शाम उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। घर में बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा और उरई स्थित एक इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। वह पढ़ने में होशियार था। उसकी मौत से मां सर्वेश कुमारी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी ने बताया कि एक युवक की आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी पर पुलिस माैके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय