Saturday, May 10, 2025

मेरठ में युवक ने रष्ट्रगान का किया अपमान, वीडियो वायरल, पुलिस ने की एक गिरफ्तारी

मेरठ। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिसमें लड़कों का एक ग्रुप राष्ट्रगान का अपमान करता नजर आ रहा है।

लड़के छत पर साउंड सिस्टम लगाकर राष्ट्रगान को सलामी देते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। कुछ सेकंड सलामी देने के बाद एक युवक अपनी जैकेट पकड़कर राष्ट्रगान के बीच में ही डांस करने लगता है।

जाहिर तौर पर यह वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया था और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय