Tuesday, April 29, 2025

दिल्ली की जनता अब जेल वाली नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलावर को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है। अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है।

 

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा एक और मुकदमे में फंसे, नहीं हुई रिहाई, अभी रहना होगा जेल

[irp cats=”24”]

 

अरविंद केजरीवाल के राज में दिल्ली में इनके विधायक और माफिया मालामाल हुए हैं। आम आदमी पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सब मॉडल फेल है। बस शीश महल ही इनके बेशर्मी की एक जीवंत तस्वीर है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को दस साल हो गए।

 

 

बलिया में भाजपा के कार्यालय पर ही चल गया योगी का बुलडोजर, जिला उपाध्यक्ष का दर्द, ‘हमें तो अपनों ने लूटा…’

किसी महिला के खाते में 2100 रुपये नहीं गए। चुनाव आते हैं वे अगला वादा कर देते हैं। जब पिछले वादों पर लोग रिपोर्ट कार्ड मांगेंगे तो उनके पास जवाब नहीं है। यमुना जी साफ नहीं हो पाईं। घर-घर जल नहीं पहुंच पाया। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं। केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की ऐसी पहली सरकार होगी, जिनके सबसे ज्यादा मंत्री जेल में थे। डिप्टी सीएम और सीएम भी जेल गए थे। अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए सरकार चला रहे थे। दिल्ली की जनता अब जेल वाली सरकार नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है।

 

 

 

योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट

 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दस साल पहले कहा था कि मैं झीलों की नगरी बना दूंगा, झीलें ही झीलें बनाऊंगा। इस बार दिल्ली का बारिश में क्या हाल हुआ ये सबने देखा है। बारिश में जो बच्चों की मौत हुई ये बड़ा कलंक है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मालवीय नगर में त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय