Sunday, May 11, 2025

भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ बंद, 5 बजे से सीजफायर लागू

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारत-पाकिस्तान में चल रहा युद्ध जल्द ही खत्म होगा और दोनों देशों के बीच सीज फायर। यह बड़ी जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह सीज फायर के लिए तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर कहा- “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता से कोई समझौता किए बिना!”

भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ट्रंप द्वारा कुछ मिनट पहले की गई सीजफायर (युद्धविराम) की घोषणा दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत के जरिए तय हुई थी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस को बताया, “भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई और फायरिंग को रोकने का निर्णय दोनों देशों ने आपसी बातचीत से लिया है। पाकिस्तानी डीजीएमओ (DGMO) ने आज दोपहर 03:35 पर भारत से संपर्क किया, जिसके बाद बातचीत हुई और आपसी समझ बन गई। शाम 5 बजे से सीजफायर लागू किया जाएगा”

वहीं, यह भी स्पष्ट किया गया कि फिलहाल किसी और मुद्दे पर या किसी अन्य स्थान पर वार्ता करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल कर दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर चर्चा की। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि आज शाम 5 बजे से ज़मीन, समुद्र और हवा—तीनों मोर्चों पर फायरिंग और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने सैन्य अधिकारियों को इस समझौते को लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे, ताकि आगे की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। इस समझौते को क्षेत्रीय शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव के बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का भी संघर्ष विराम से जुड़ा बयान आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता एक लंबी रात की बातचीत के बाद संभव हो पाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय