Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मोरना। भ्रष्टाचार व रिश्वत लेने की शिकायत पर पहुची एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ धर लिया, जिसके बाद एन्टी करप्शन टीम द्वारा आरोपी लेखपाल के खिलाफ भोपा थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मजलिसपुर तौफीर निवासी पॉपीन ने बताया कि चार फरवरी 2015 को उसकी माता सुदेशना ने गाँव के जंगल की लगभग 11 बीघा भूमि को गाँव के ही बलजीत से खरीदा था। भूमि के विक्रेता के नाम के स्थान पर क्रेता सुदेशना का नाम भूमि में दर्ज होना था, जिसके लिये क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट प्रस्तुत होनी थी।

क्रेता सुदेशना का पुत्र पॉपीन भूमि की दाखिल खारिज के लिये वर्षों से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। दाखिल खारिज का कार्य करने के नाम पर बन्दोबस्त के लेखपाल पर पॉपीन ने रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए अपने  रिश्तेदार सोनू सैनी से सम्पर्क किया।

[irp cats=”24”]

सहारनपुर के नागल निवासी सोनू सैनी भगीरथ सेना का सुप्रीमो है। सोनू द्वारा मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर लेखपाल की शिकायत की गयी। मंगलवार को एन्टी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता पॉपीन के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए। क्षेत्रीय बन्दोबस्त कार्यालय बिजनौर पहुँचे, जहां लेखपाल अहसान को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मण्डल प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मजलिसपुर तोफिर निवासी सुदेशना ने साढ़े ग्यारह बीघा भूमि गांव के बलजीत से  खरीदी थी, जिसके दाखिल खारिज के एवज में बन्दोबस्त अथवा सर्वे लेखपाल 20 हज़ार की रकम को रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लेखपाल मौ. अहसान के खिलाफ थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेखपाल अहसान बिजनौर बन्दोबस्त कार्यालय से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब पॉपीन द्वारा रिश्वत के 2० हज़ार रुपये दिये जा रहे थे, दिये गये नोटो पर एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगीन स्याही लगाई गई थी। आरोपी बन्दोबस्त लेखपाल मौ. अहसान बिजनौर जिले के चाँदपुर निवासी हैं ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय