Saturday, May 10, 2025

मेरठ में शादी नहीं हुई तो कर लिया फंदे से खुद को खत्म, पेड़ से लटका मिला युवक

मेरठ। थाना सरूरपुर के रामपुर मोती गांव के जंगल में पेड़ पर करनावल निवासी एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। खेत में काम कर रहे किसानों ने पेड़ पर शव लटका होने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शादी नहीं होने के कारण युवक ने आत्महत्या की है।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच रात भर हुआ हवाई संघर्ष, कई मिसाइल हमले नाकाम, भारत ने चार एयरबेस पर की कार्रवाई 

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती के किसान सुबह खेत में काम करने के लिए गए। इसी बीच किसानों ने जंगल में पेड़ पर शव लटका हुआ देखा। शव की शिनाख्त गांव निवासी रोहित के रूप में हुई। मृतक युवक रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित की शादी नहीं हुई थी, वह इससे परेशान रहता था।

 

अमृतसर में रेड अलर्ट, नागरिकों को घर से बाहर न निकलने के आदेश, गुरु ग्रंथ साहिब सुरक्षित स्थान ले जाए गए

 

वह घर के बाहर रहता था। लेकिन शाम को घर वापस आ जाता था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। यह भी बताया गया है कि युवक शादी नहीं होने से परेशान था, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय