Saturday, April 26, 2025

संगीत सोम को भेजा 10 करोड़ मानहानि का नोटिस, संजीव सहरावत पर लगाए थे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट हारने पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के बीच चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संजीव बालियान द्वारा संगीत सोम को शिखंडी बताये जाने के बाद उनके द्वारा संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये गये तो अब संजीव और संगीत के बीच आरोप प्रत्यारोप की इस लड़ाई में नया विवाद खड़ा हो गया है। संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के नेता संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजकर लीगल कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानाकारी के मुताबिक पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान पर कई गंभीर आरोप लगाये थे, इसी बीच उनके लैटर पेड पर प्रेस नोट भी बांटा गया था, इसमें जो भी आरोप लगाये गये थे वो सुदर्शन चैनल और अमर उजाला में भी प्रकाशित हुए।

[irp cats=”24”]

इस प्रेस नोट में संगीत सोम ने आरोप लगाया था कि संजीव बालियान ने ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा बैनामा अपने नाम कराया है। यह बैनामा उनके द्वारा अपने मित्र संजीव सहरावत उर्फ संजीव खदडू के सहयोग से कराया है। संगीत सोम ने कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो बेबुनियाद थे। उन्होंने भाजपा से जुड़े कई लोगों को भी अपने उन आरोपों में घसीटा है। इन्हीं आरोपों को लेकर संजीव बालियान ने अब लीगल कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम को संजीव सहरावत उर्फ संजीव खडदू द्वारा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसमें संगीत सोम से नोटिस भेजने के लिए 25000 रुपए वकील की फीस के लिए अलग से मांग की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय