Saturday, September 23, 2023

गुजरात में टाटा ऐस एससीवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,10 लोगों की मौत, 7 घायल

गांधीनगर। गुजरात में बावला-बगोदरा हाईवे पर शुक्रवार को टाटा ऐस एससीवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए।

टाटा ऐस एससीवी जब चोटिला मंदिर से लौट रही थी तब खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। जबकि इस हादसे में सात से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में करीब दस लोगों की जान चली गई है।

- Advertisement -

पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही घायलों और इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि अहमदाबाद जिले में बावला-बगोदरा हाईवे पर हुई दुर्घटना दिल को दहला देने वाली है।

- Advertisement -

सीएम ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय