Monday, May 19, 2025

बिजनौर में बस और चारकोल भरे टैंकर की भिड़ंत में 10 लोग घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और एक गर्म चारकोल से भरे टैंकर की भिड़ंत में 10 लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्शल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे थाना स्योहारा क्षेत्र के चंचलपुर गांव के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस और टैंकर से टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग गर्म चारकोल की चपेट आकर झुलस गए।

घायलों की पहचान सतीश, विनोद कुमार, विकास, मुकीम अहमद, मो. वसीम, कुलदीप, अनंत, धीर सिंह, नजीर अहमद और जहांगीर आलम के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय