Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद की दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया के मोहन नगर इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हर्षा कंपाउंड में स्थित दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री भी इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, हर्षा कंपाउंड में एक अगरबत्ती परफ्यूम और तेल फेब्रिकेशन का कार्य करने वाली फैक्ट्री में सबसे पहले आग लगी। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और बगल की दूसरी फैक्ट्री में भी फैल गई। जैसे ही आग की सूचना मिली, अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

[irp cats=”24”]

आग की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद के साहिबाबाद, वैशाली, लोनी के अलावा हापुड़ से 1 और नोएडा से 2 फायर टेंडर को बुलाया गया। कुल 12 दमकल वाहनों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए फोम स्प्रे का भी उपयोग किया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना इंडस्ट्रियल एरिया की और भी कई फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आ सकती थीं। राहुल पाल सिंह ने बताया कि आग लगने के मुख्य करण की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय