Wednesday, May 21, 2025

नेपाल में बस के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत,22 घायल

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में शुक्रवार की रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई।

मुख्य जिला अधिकारी रामबंधु सुबेदी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कल रात करीब 22:30 बजे उस समय हुई जब काठमांडू आ रही बस राप्ती नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को बस को नदी से बाहर निकालने में लगभग चार घंटे लग गये। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय