Sunday, April 27, 2025

2015 में ही रणवीर ने कर दिया था दीपिका को प्रपोज़, ‘कॉफी विद करण’ में दोनों का बड़ा खुलासा, नया प्रोमो आया सामने

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी जोड़ी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है। रणवीर-दीपिका ने ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। जल्द ही ये पॉपुलर जोड़ी ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में पहली बार एक साथ नजर आएगी। इस इवेंट के दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर-दीपिका के ‘कॉफी विद करण’ एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो को करण ने भी अब आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। इसमें बॉलीवुड के इस चहेते जोड़े को कई विषयों पर खुलकर बातचीत करते देखा जा सकता है। करण दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘आप हॉट हैं।’ इस पर रणवीर उन्हें मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, ‘मैं आपसे बाद में बात करूंगा अंकल।’

‘कॉफी विद करण’ के वायरल वीडियो में रणवीर-दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। करण उन दोनों से उनके द्वारा किए गए गुप्त अफेयर के बारे में सवाल करते हैं। इस पर रणवीर ने कहा, “हां, हम काफी समय से एंगेज्ड थे। मैंने दीपिका को 2015 में ही प्रपोज़ कर दिया था। इससे पहले कोई और हमारे बीच आता है या दीपिका से शादी के लिए पूछता, तक मैंने एडवांस बुकिंग कर ली थी।

[irp cats=”24”]

इसी के साथ रैपिड फायर राउंड में करण ने दीपिका से पूछा, “क्या आप रॉकी रंधावा से शादी करेंगी?” एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मैं पहले ही रॉकी रंधावा से शादी कर चुकी हूं।” साथ ही दीपिका ने रैपिड फायर में कहा कि रितिक रोशन के साथ मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी लगती है।

बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ 26 अक्टूबर से प्रसारित होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय