Thursday, April 24, 2025

तंजानिया में सोने की खदान ढहने से 21 खनिकों की मौत

दार एस सलाम। उत्तरी तंजानिया के सिमियू क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक सोने की खदान ढहने से 21 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। सिमियू क्षेत्र के क्षेत्रीय आयुक्त याहया नवांडा ने यह जानकारी दी।

नवांडा ने शनिवार रात श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी को फोन पर बताया कि बरियादी जिले में ढही खदान में फंसे हुए अधिक शवों को निकालने के प्रयासों में भारी बारिश के कारण बाधा आ रही है।

अधिकारी ने कहा, “बारिश के कारण बचाव कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।”

[irp cats=”24”]

खदान शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे ढह गई, इससे खनिक दब गए।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक 25 से 35 साल की उम्र के बीच के युवा थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय