Thursday, May 9, 2024

गाजीपुर बॉर्डर पर आप के 250 कार्यकर्ता गिरफ्तार, अरविंद केजरीवाल से CBI पूछताछ का विरोध दर्ज कराने जा रहे थे दिल्ली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI पूछताछ का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यूपी-दिल्ली (गाजीपुर बॉर्डर) पर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे थे। यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोक दिया तो वे सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दिल्ली के गाजीपुर और कोंडली थाने में रखा हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी ने बताया, गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा समेत कई जिलों के कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से आज सुबह दिल्ली जा रहे थे। ये सभी कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय दिल्ली पर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने का विरोध दर्ज कराने वाले थे। इससे पहले ही गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोक लिया।

 

पार्टी के प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष निमित यादव, शैलेश कुमार, अमित शर्मा, अनुज शर्मा समेत करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ता दिल्ली के गाजीपुर और बाकी कार्यकर्ता कोंडली थाने में बैठाए हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय